{"_id":"56eabaa74f1c1bb7168b45cb","slug":"new-block-today-will-be-charged-with-leading-the-pledge","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ब्लाक प्रमुख शपथ के साथ आज संभालेंगे चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ब्लाक प्रमुख शपथ के साथ आज संभालेंगे चार्ज
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुखों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां की गई
जिले के नौ ब्लाक प्रमुखों के कार्यकाल की शुरूआत आज शपथ ग्रहण के साथ होगी। गुरुवार को पूरे दिन ब्लाकों में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चलती ही रही। कहीं पंडाल सजा तो कहीं हॉल में शपथ कराने का फैसला लिया। ब्लाक प्रमुख के साथ ही बीडीसी सदस्य मौजूद रहेंगे।
ब्लाक प्रमुख का चुनाव सात फरवरी को हुआ था। लेकिन पूर्व प्रमुखों का कार्यकाल 16 मार्च तक होने के कारण शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी। शासन के प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी ने 18 मार्च को शपथ के साथ क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक कराने का आदेश जारी कर दिया। शासन का आदेश मिलने के साथ सभी ब्लाकों में गुरुवार को शपथ ग्रहण की तैयारी चलीं। सदर ब्लाक में बीडीओ पीएन यादव के नेतृत्व में शपथ ग्रहण के लिए पंडाल बनाया गया। इसमें बीडीसी सदस्यों के साथ प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।