{"_id":"68e28d967886990d130694e9","slug":"neighbor-pet-dog-attacks-playing-child-2025-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने खेलते बच्चे पर बोला हमला....नाजुक अंग को काट लिया, दादा ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने खेलते बच्चे पर बोला हमला....नाजुक अंग को काट लिया, दादा ने दर्ज कराया मुकदमा
Sun, 05 Oct 2025 08:54 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 05 Oct 2025 08:54 PM IST
सार
पड़ोस में खेल रहे बच्चे पर पालतू कुत्ते ने हमला बोल दिया। उसके नाजुक अंग को काट लिया। परिजनों ने विरोध किया तो कुत्ते के मालिक ने अभद्रता कर दी। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
dog
- फोटो : adobe stock
विस्तार
फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला टीला में एक पालतू कुत्ते ने पड़ोस में खेल रहे एक सात वर्षीय बालक के नाजुक अंग को काट लिया। बालक के दादा ने कुत्ते के मालिक से शिकायत की, तो उन्हें उल्टा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिली। इस मामले में दादा ने थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मोहल्ला टीला निवासी सुरेश चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि यह घटना एक अक्तूबर को दोपहर के समय हुई। उनका नाती निशांत पड़ोस में खेल रहा था, तभी पड़ोसी प्रेमबाबू के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके नाजुक अंग पर काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद जब वह कुत्ते के मालिक प्रेमबाबू से इस बारे में शिकायत की और नाराजगी व्यक्त की, तो आरोपी ने उनसे गाली-गलौज की और साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेमबाबू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-मूर्ति विसर्जन हादसा: उटंगन नदी में एक और शव मिला...चाैथे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन, छह लोग अब भी लापता
ये भी पढ़ें-मूर्ति विसर्जन हादसा: उटंगन नदी में एक और शव मिला...चाैथे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन, छह लोग अब भी लापता