{"_id":"696a7ba04aedacb5b6029dae","slug":"neeri-team-will-arrive-today-a-meeting-will-be-held-with-officials-and-entrepreneurs-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-165458-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आज आएगी नीरी की टीम, अफसरों-उद्यमियों संग होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आज आएगी नीरी की टीम, अफसरों-उद्यमियों संग होगी बैठक
Fri, 16 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के औद्योगिक आस्थानों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराने के संबंध में नीरी की टीम शनिवार को फिरोजाबाद आएगी। राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग संस्थान बंगलौर के अधिकारी शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग संस्थान बंगलौर द्वारा शहर के प्रमुख औद्योगिक आस्थानों यूपीसीडा आस्थान जलेसर रोड,उद्योग विभाग के इंडस्ट्रीयल एरिया नगला भाऊ,उसायनी और टूंडला पर वायु गुणवत्ता जांच के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सर्वे रिपोर्ट के संबंध में नीरी की टीम शनिवार को फिरोजाबाद आएगी। उपायुक्त उद्योग संध्या यादव के अनुसार वरिष्ठ वैज्ञानिक एसके गोयल के नेतृत्व में आ रही टीम डीएम की अध्यक्षता वाली बैठक में भी प्रतिभाग करेगी। बैठक में नगर आयुक्त, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,कांच उद्योग विकास केंद्र,यूपीसीडा आगरा के अलावा औद्योगिक संगठन पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। संवाद