फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NDA government will be formed with absolute majority in Bihar

Firozabad News: बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी

Wed, 05 Nov 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
NDA government will be formed with absolute majority in Bihar
-मीडिया से बातचीत करते लोक जनशक्ति पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता एके वाजपेई। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : -मीडिया से बातचीत करते लोक जनशक्ति पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता एके वाजपेई। स्रोत वीडियो ग्रैब
शिकोहाबाद। बिहार में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से जीत रही है। बिहार की जनता को दिल खोलकर वोट डालना चाहिए। यह बात लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान के राष्ट्रीय प्रवक्ता एके वाजपेई ने शिकोहाबाद के नगला छेंकुर में सुल्तान सूफी साहब की दरगाह पर भंडारे के आयोजन में शामिल होने के दौरान कही।
विज्ञापन

इस दरगाह पर बुधवार को भंडारे का आयोजन हुआ था। जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी शामिल हुए थे। वह इस दौरान मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में इस बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। कहा कि 2005 से अब तक बिहार की तस्वीर बदली है। एनडीए की सरकार ने बिहार में शांति स्थापित करने का काम किया है। उसका विकास कराया है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की है। आज महिलाएं बिहार राज्य में सुरक्षित माहौल को महसूस करती हैं। उन्होंने एनडीए और प्रधानमंत्री की जमकर प्रशंसा की। कहा कि चुनाव को जीतने है, तो उसके लिए योजनाएं तैयार की जाती हैं। जनता को उन योजनाओं का लाभ दिया जाता है। तब कहीं जाकर जनता का विश्वास और चुनाव जीता जा सकता है। उन्होंने बिहार की जनता से विकास और सुरक्षित माहौल तथा पुराने किये गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए मनचाहे प्रत्याशी को वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed