फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NCR college sports

एनसीआर कॉलेज का 137वां खेलकूद दिवस हुआ आयोजित

Mon, 13 Jan 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
NCR college sports
टूंडला में एनसीआर इंटर कालेज के विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि डॉ आसू गुप्ता - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। खेलकूद छात्रों को ऊर्जा के संचार के साथ-साथ निरोगी बनाने में अहम भूमिका अदा करता है। उक्त विचार एनसीआर इंटर कॉलेज के 137वें वार्षिक खेलकूद दिवस का उदघाटन करते हुए ब्रिगेडियर मनोज मोहन, ग्रुप कमांडर एनसीसी आगरा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनसीसी के कैडेट राष्ट्र सेवा और छात्र जीवन के उत्थान में सतत रूप से लगे रहते हैं। डॉ. आशु गुप्ता ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। एनसीआर कॉलेज मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 400 विद्यार्थियों ने विभिन्न एथलेटिक्स रेस में भाग लिया। कॉलेज छात्रों ने पंक्तिबद्ध एवं अनुशासित मार्च पास्ट करते हुए राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस का एक विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कॉलेज बैण्ड टीम तथा देशभक्तिपरक गानों की धुनों के साथ शिवाजी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अशोक हाउस, पटेल हाउस तथा टैगोर हाउस क्रमश: द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ स्थान पर रहे। सैक रेस, स्पून रेस, क्रोकोडाइल रेस तथा थ्री लेग रेस में शामिल प्राइमरी कक्षा के छात्रों की प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कालेज प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता यादव ने कहा कि एनसीआर कॉलेज छात्र-छात्राओं के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है। समापन करते हुए मंडल यातायात प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने कहा कि रेल प्रशासन बच्चों के सर्वांगींण विकास के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान शीतल शाक्य, श्रवन कुमार, एनके शर्मा, मनीषा खरे आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed