फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NCC cadets took out rally aware on World Cycle Day

विश्व साइकिल दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल किया जागरूक

Fri, 03 Jun 2022 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets took out rally aware on World Cycle Day
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करते एनसीसी कैडिट्स। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। विश्व साइकिल दिवस पर शुक्रवार को एके कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने साइकिल रैली निकालकर लोगों को साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवन जीने के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहकम सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया।
विज्ञापन

पांच यूपी बटालियन एनसीसी शिकोहाबाद के कमानाधिकारी कर्नल टीवाई एस बेदी के निर्देशानुसार आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. जगदीश यादव के नेतृत्व में विश्व साइकिल दिवस’ पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमएस यादव ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली का उद्देश्य जनमानस को साइकिल चला कर अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली महाविद्यालय से शुरू होकर रेलवे स्टेशन रोड पर होती हुई कटरा बाजार, बड़ा बाजार होते हुए महाविद्यालय में जाकर संपन्न हुई। रैली में सूबेदार धनंजय सिंह, सूबेदार केडी पांडे, नायब सूबेदार महेंद्र सिंह, राजू कुशवाह, मुकेश कुमार, हवलदार ग्यासुद्दीन, हवलदार रामराज, जोगेश के अलावा सीनियर अंडर ऑफिसर मोहित महेश वशिष्ठ, विकास, राहुल और देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed