फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Natural gas prices hiked by 72 paise per cubic meter

Firozabad News: नेचुरल गैस के दामों में 72 पैसे घनमीटर की बढोत्तरी

Mon, 02 Jan 2023 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Natural gas prices hiked by 72 paise per cubic meter
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के कांच और चूड़ी कारखानों र्में इंधन के रूप में खपने वाली नेचुरल गैस के दामों में मामूली बढ़ोतरी की गई। गेल इंडिया लिमिटेड ने दिसंबर माह के दूसरे पखवाड़ा के बिल 42 रुपये, 55 पैसे प्रति घनमीटर के हिसाब से जारी किए। जो कि गत दिसंबर माह प्रथम पखवाड़ा में निर्धारित गैस की दरों से 72 पैसे प्रति घनमीटर ज्यादा हैं।
विज्ञापन

गेल इंडिया ने गत दिसंबर माह द्वितीय पखवाड़ा के गैस बिल सोमवार को जारी किए। गैस बिल 42 रुपये 55 पैसे प्रति घनमीटर के हिसाब से जारी किये गये हैं। गेल इंडिया द्वारा दिसंबर माह के प्रथम पखवाड़ा में 41 रुपये, 83 पैसे के हिसाब से गैस बिल जारी किये थे। अब प्रति घनमीटर 72 पैसे की बढ़ोतरी की है। सोसायटी के बिन्नी मित्तल और एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी के अनुसार नए बिल के कारण कांच एवं चूड़ी इकाइयों पर प्रति दिन औसतन 3000 से 5000 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed