फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Narkhi police caught the robber, pistol and cartridges were also found

Firozabad News: नारखी पुलिस ने पकड़ा लुटेरा, तमंचा और कारतूस भी मिले

Sun, 12 Mar 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Narkhi police caught the robber, pistol and cartridges were also found
नारखी पुलिस ने पकड़ा लुटेरा, तमंचा और कारतूस भी मिले
विज्ञापन

कायथा में दंपती और कोटला में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ की थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी। नारखी थाना क्षेत्र के गांव कायथा में बाइक सवार दंपती और गांव कोटला में पेट्रोल पंप कर्मचारी को तमंचे के बल पर लूटने वाले एक बदमाश को नारखी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रजावली थाना क्षेत्र के गांव नगला मवासी का रहने वाला विकास कुमार है। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ 19 फरवरी को अपने साथियों के साथ गांव कोटला के समीप पेट्रोल पंप कर्मचारी को लूटा था। इससे पूर्व 29 नवंबर 2022 को कायथा में बाइक सवार दंपती को भी लूटा था। दंपती के पास आठ हजार रुपये और सोने चांदी के आभूषण भी मिले थे। घटना के दौरान उसके साथ गुड्डू उर्फ जयकिशन व आशू उर्फ महेंद्र प्रताप भी थे। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed