{"_id":"d025466ffca8a9853031bb3410661ae8","slug":"nagla-singh-viral-spread-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला मानसिंह में फैला वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला मानसिंह में फैला वायरल
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नगला मानसिंह में वायरल फैल गया है। वायरल की चपेट में आने से दर्जनों लोग बीमार हैं। गांव में आशा एवं एएनएम की तैनाती होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग गांव में फैले वायरल से अंजान बना हुआ है। सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण छोलाछाप डाक्टरों से उपचार कराने को मजबूर हैं।
जसराना के गांव नगला मानसिंह में वायरल तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों की मानें तो पिछले आठ दिनों में गांव के दर्जनों लोगों को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। सरकारी सेवाओं के अभाव में ग्रामीण गांव में ही झोलाछाप चिकित्सकों से अपना उपचार करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आकाश कुमार, श्रीकृष्ण, विटौला देवी, अमोल, भूरा, जुम्मन लाल, अश्वनी, टीटू, बंसल, सुरजीत सिंह, नवलेश कुमार, कमलेश, प्रशांत, राजीव, सुभाष, ग्रीश, हैप्पी सहित दर्जनों लोग वायरल से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात एएनएम कभी-कभी ही टीका लगाने आती हैं। ग्रामीणों ने जसराना के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पर गांव में फैली बीमारी के बारे में बताया गया लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता नहीं बरती। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में टीम भेज उपचार कराने की मांग की है।
हमारे पास नगला मान सिंह से वायरल फैलने की कोई सूचना नहीं आई है। अगर वायरल फैला होगा तो टीम भेजी जाएगी।
डॉ विनय माथुर, सीएमओ