फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nagla Ramkunvr foray into the bullies , firing

नगला रामकुंवर में बदमाशों का धावा, फायरिंग

Mon, 02 Feb 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 02 Feb 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
। नगला रामकुंवर से ग्रामीणों द्वारा खदेड़े गए बदमाशों ने राहगीर पर हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीट कर लूट का प्रयास किया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे बदमाश युवक को घायल कर भाग निकले।
विज्ञापन



नारखी थाने के गांव नगला रामकुंवर में रविवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। गांव में बदमाशों की चहलकदमी को देख ग्रामीणों ने शोरगुल कर उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। इस पर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसी बीच नगला रामकुंवर गांव के समीप बाइक से गुजर रहे बब्बू पुत्र भंवरपाल सिंह निवासी जाटऊ थाना नारखी को बदमाशों ने पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए बाइक लूटने का प्रयास किया। उधर नगला रामकुंवर के ग्रामीण बदमाशों का पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देख बदमाश लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन




बदमाशों द्वारा बब्बू पर किए गए हमले की जानकारी होते ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन बदमाशों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार रात हुई घटना पहली नहीं है। एक पखवाड़े के अंदर यह सातवीं घटना है लेकिन पुलिस बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्रवाई को लेकर एसपी से मिलेंगे ग्रामीण
बदमाशों के आतंक से दुखी ग्रामीण बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर गौंछ चौकी प्रभारी की शिकायत करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना देने के बाद भी चौकी प्रभारी समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed