फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nagar panchayt

कैबिनेट के फैसले के बाद मक्खनपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने का रास्ता साफ

Mon, 09 Dec 2019 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
nagar panchayt
मक्खनपुर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कस्बा मक्खनपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया। सोमवार को कैबिनेट के फैसले के बाद मक्खनपुर नगर पंचायत के प्रस्ताव की हरी झंडी मिलने की उम्मीद बढ़ गई। हालांकि प्रशासन की ओर से तो इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद ब्लाक की तीन ग्राम पंचायतों मक्खनपुर, नवादा एवं जिजौली को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव शासन में अटका था। सपा शासन में सदर विधायक मनीष असीजा ने मक्खनपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने का सवाल सदन में उठाया था। तब सदन में तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां ने मानक पूरा न होने पर हवाला देते हुए नगर पंचायत का दर्जा देने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनने पर जुलाई 2018 में कसबा मक्खनपुर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव प्रशासन द्वारा पुन: भेजा गया। प्रस्ताव भेजने के साथ गजट करते हुए आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियों का निस्तारण होने के बावजूद फाइनल गजट नहीं हुआ था। पिछले दिनों नगर विधायक मनीष असीजा ने इस मामले को फिर विधानसभा में उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब नगर विकास अनुभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने आश्वासन समिति के जबाव में स्पष्ट कर दिया था कि आगे होने वाली कैबिनेट की बैठक में मक्खनपुर नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की हरी झंडी मिल जाएगी। सोमवार को कैबिनेट ने प्रदेश की 16 नई नगर पंचायतें बनाने की हरी झंडी प्रदान कर दी है। इसमें एक नाम मक्खनपुर नगर पंचायत का बताया जा रहा है। जबकि नगर निकाय विभाग को इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
जिले में घट जाएंगी तीन ग्राम पंचायतें
जिले में एक बार फिर तीन ग्राम पंचायतों की संख्या घटेगी। वर्तमान में जिले में 569 ग्राम पंचायतें हैं लेकिन शिकोहाबाद ब्लाक मक्खनपुर, नवादा, जिजौली ग्राम पंचायतें नगर पंचायत मक्खनपुर का हिस्सा होंगी। इसी के साथ ग्राम पंचायतों की संख्या 566 रह जाएगी।
औद्योगिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है मक्खनपुर
- कस्बा मक्खनपुर में बाजार होने के साथ-साथ प्रमुख बैंक व थाना कसबे में स्थापित है।
-हाईवे के किनारे होने के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ने का रास्ता यहीं से होकर जाता है।
-व्यापारिक क्षेत्र व बाजार होने के कारण यहां मुख्यालय के स्टाफ एवं कर्मचारी खरीददारी करने जाते हैं।
-कई प्राइवेट इंटर कॉलेज होने के साथ घनी आबादी क्षेत्र में तीन ग्राम पंचायतों की बसावट है।
- कस्बे में कांच के कई कारखाने संचालित हैं।
बोले कस्बे के व्यापारी.....
- मक्खनपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से विकास की गति काफी तेज होगी। यदि हमें टैक्स देना होगा तो विकास भी तेजी से होगा। हम कह सकेंगे शहरी हैं।
उमाकांत गुप्ता - व्यापारी
- मक्खनपुर की जनता ,व्यापारी लंबे अर्से से नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं। परंतु यहां की अपेक्षा की जा रही है। नगर पंचायत बनने से कस्बे के विकास के नए रास्ते खुलेंगे। कसबे का विकास होगा।
अखिलेश गुप्ता सप्पू - व्यापार मंडल अध्यक्ष
-कस्बे का नियोजित विकास हो सकेगा। नगर पंचायत के बनने का हर किसी को लाभ होगा। व्यापार बढ़ेगा, रोजगार के साधन बढ़ेंगे, नगर पंचायत का बोर्ड बनेगा, कई प्रतिनिधि होंगे। अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखेंगे।

रिषी कुमार - व्यापारी
-नवादा मक्खनपुर नगर पंचायत का हिस्सा होगी। यहां विकास होगा, जनता की हर समस्या का समाधान हो सकेगा। क्योंकि यहां अधिकारी तैनात रहेंगे।
राजपाल सिंह - प्रधान नवादा
--------
अमर उजाला ने चार दिसंबर को ब्रेक की थी खबर
मक्खनपुर को नगर पंचायत का दर्जा जल्द मिल सकता है यह खबर ‘अमर उजाला’ ने चार दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। मक्खनपुर को नगर पंचायत बनाने के लिए पिछले काफी समय से तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed