फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NAGAR NIGAM MISSION

नगर निगम बोर्ड की बैठक में तीस सितंबर को रखा जाएगा श्रीराम कालोनी का प्रस्ताव

Tue, 24 Sep 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
NAGAR NIGAM MISSION
्रोराम कॉलोनी की जलभराव बाली गलियों मे नगर निगम द्वारा डलवाया गया मलवा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। श्रीराम कॉलोनी को नगर निगम की सीमा में शामिल करने के लिए 30 सिंतबर को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रस्ताव पर मोहर लगते ही शासन को भेज दिया जाएगा। श्रीराम कॉलोनी के दलदल रास्तों पर नगर निगम ने पत्थर पड़वा दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा में शामिल होने के लिए श्रीराम कॉलोनी के लोगों ने रविवार को क्षेत्र में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन किया था। आंदोलन की सूचना पर नगर आयुक्त विजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज और सीओ सिटी इंदूप्रभा सिंह मौके पर पहुंचे। मेयर के आश्वासन के बाद लोग टंकी से उतरे थे। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने श्रीराम कॉलोनी को नगर निगम की सीमा में शामिल कराने की तैयारी सोमवार से कर दी थी। सोमवार को नगर आयुक्त विजय कुमार ने फाइल को पूरा करने के साथ ही मेयर के पास भेज दिया था।
विज्ञापन

28 सिंतबर को कमेटी की बैठक बुलाई गई है और 30 सिंतबर को बोर्ड की बैठक होगी। दोनों बैठकों में प्रस्ताव पास होते ही शासन को भेज दिया जाएगा। वहीं सदर विधायक मनीष असीजा ने कॉलोनी के संबंध में नगर विकास सचिव मनोज कुमार से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगमने पत्थर का चूरा डलवा दिया है। जिससे लोगों को घरों से निकलने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं कुछ स्थानों पर भरे पानी को नगर निगम अधिकारियों ने सीवर मशीन से निकलवा दिया है।

श्रीराम कॉलोनी को नगर निगम की सीमा में शामिल कराने के लिए 28 सितंबर को कमेटी की बैठक होगी और 30 सितंबर को बोर्ड की बैठक बुलाई गई। बैठकों में प्रस्ताव पर मोहर लगते ही शासन को भेज दिया जाएगा। जिससे श्रीराम कालोनी को जल्द ही नगर निगम की सीमा में शामिल किया जा सके।
विजय कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed