{"_id":"63dcf227357ea7526071d6f7","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-50247-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो युवकों ने फंदे पर लटककर जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो युवकों ने फंदे पर लटककर जान देने का किया प्रयास
Fri, 03 Feb 2023 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 03 Feb 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों ने फंदे पर लटककर जान देने का किया प्रयास
एक युवक का तीन दिन पहले ही हुआ था विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दो युवकों ने फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन युवकों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन द्वारा इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला संतोष नगर निवासी नीरज (22) ने बृहस्पतिवार रात घर के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को फंदे पर लटका देख परिजन ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने युवक को फंदे से उतारा और उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा ले गए। युवक के पिता राजेश ने बताया कि वह रिश्तेदारों के साथ भोजन कर रहे थे। तभी नीरज कमरे में गया और उसने आत्महत्या के उद्देश्य से फंदे पर लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया। नीरज का तीन दिन पहले ही विवाह हुआ है। लड़की पक्ष प्रयागराज का रहने वाला है। युवक ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इस बारे में परिजन कुछ बताने से इन्कार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि इस संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं है और न ही पीड़ित परिजनों द्वारा सूचना दी गई है। दूसरा मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला मिर्जा बड़ा का है। नगला मिर्जा बड़ा निवासी मुकेश (22) ने भी फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे उपचार को आगरा ले गए।