{"_id":"63d7ac79e8142970517687af","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-46159-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रोडवेज बस में पीछे से घुसा कैंटर, चालक और क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रोडवेज बस में पीछे से घुसा कैंटर, चालक और क्लीनर घायल
Mon, 30 Jan 2023 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में पीछे से घुसा कैंटर, चालक और क्लीनर घायल
बस के अचानक ब्रेक लेने से हुआ हादसा
टूंडला। रविवार मध्यरात्रि सर्विस लेन पर रोडवेज बस में पीछे से कैंटर गाड़ी घुस गई। हादसे में कैंटर चालक व क्लीनर गाड़ी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना रविवार मध्यरात्रि करीब 12 बजे की है। जसवंतनगर के नगला हजारीलाल निवासी सुनील कुमार कैंटर गाड़ी का चालक है। वह जसवंतनगर से कैंटर लेकर आगरा जा रहा था। उसके साथ गांव का ही क्लीनर अनिल कुमार था। कैंटर टूंडला की सर्विस लेन पर फायर ब्रिगेड के सामने पहुंचा तभी आगे चल रही रोडवेज बस ने ब्रेक ले लिए। बस के रुकते ही कैंटर चालक संतुलन खो बैठा तथा पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी।
हादसे में कैंटर आगे से धंस गया, जिससे उसमें सवार चालक व क्लीनर फंस गए। वहीं बस में बैठे यात्री भी अचानक टक्कर लगने से सीटों ने नीचे गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर में फंसे चालक व क्लीनर को निकाला और जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बस में यात्री को उतारने के लिए चालक ने बस को रोका था। पीछे से कैंटर ने बस में घुस गया था।