फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: फाग खेलते हुए धूमधाम से निकाली मां शारदे की शोभायात्रा

Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
NA
फाग खेलते हुए धूमधाम से निकाली मां शारदे की शोभायात्रा
विज्ञापन

टूंडला। नगर की रेलवे कालोनी में चल रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव का रविवार को मां सरस्वती की महाआरती व मूर्ति विर्सजन के साथ ही समापन हो गया। आरती के उपरांत विद्यादायनी मां सरस्वती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां शारदे की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण करवाकर यमुना ले जाया गया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजकों व श्रद्धालुओं ने जमकर फाग भी खेला।
महोत्सव के समापन के पूर्व मनोरंजन केंद्र व यज्ञशाला के समीप सजाए गए मां सरस्वती के पांडालों में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत महिलाओं ने मां शारदे पर सिंदूर चढ़ाकर उन्हें इस सत्र की अंतिम विदाई दी। बाद में महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में सैकड़ों की संख्या में देवी भक्तों ने भाग लिया। इसके उपरांत देवी प्रतिमाओं को झांकियोंं में सजाया गया तथा झांकियों को नगर भ्रमण करवाते हुए विर्सजन के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान देवी भक्तों ने देवी की भेंटों पर जमकर नृत्य किया और आपस में गुलाल के साथ फाग खेला। यह झांकियां न्यू कॉलोनी से प्रारंभ होकर दीपा चौराह, बल्देवरोड, एमपीरोड, कोतवाली, स्वामी विवेकानंद चौक, भारतमाता चौक से होते हुए विसर्जन के लिए ले जाया गया। शोभायात्रा में मनोरंजन केंद्र के आयोजनक रामनरेश यादव, पुष्पेंद्र यादव, मोहित दीक्षित, नीलेश यादव, सुदीप गांगुली वहीं यज्ञशाला आयोजकों में अंकित श्रोत्रिया, मैंस यूनियन के शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी, राजा श्रोत्रिया, संजीव यादव, राहुल प्रताप, हरि शंकर, हनुमान, शाहनवाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed