फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: लोगों को लुभा रहे खुर्जा के सिरेमिक आयटम, मिर्जापुर के कालीन

Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
NA
लोगों को लुभा रहे खुर्जा के सिरेमिक आयटम, मिर्जापुर के कालीन
विज्ञापन


फिरोजाबाद। पीडी जैन इंटर कॉलेज मैदान में 33 वें फिरोजाबाद महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा अन्य जिलों से आए हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार आयटम और प्रसिद्ध उत्पाद लोगों को खासे भा रहे हैं। खुर्जा के सिरेमिक आयटम, कुटीर उद्योग के जरिये निर्मित खादी के वस्त्र, बनारसी सिल्क की साड़ी और इंदौर के खेल-खिलौना फिरोजाबाद महोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं।
फिरोजाबाद महोत्सव में दिल्ली के होजरी आयटम, वाराणसी के सिल्क-कॉटन साड़ी पर महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। इसी के साथ साथ मिर्जापुर के कालीन स्टॉल पर कारीगरों की कार्यकुशलता उनके उत्पादों में देखने को मिल रही है। मेले में मिर्जापुर, खुर्जा, वाराणसी, आगरा, दिल्ली, इंदौर, अलीगढ, लखनऊ,मुरादाबाद और सहारनपुर आदि शहरों के सुप्रसिद्व हस्तशिल्प आयटमों की भरमार है।
विज्ञापन


- मुरादाबाद निर्मित बुड-स्टोन निर्मित मूर्ति,ज्वैलरी बॉक्स,बैगिंल्स बॉक्स की डिमांड है। जैसे-जैसे मेले में भीड़ बढे़गी। वैसे ही बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव, मुरादाबाद
- हमारे स्टॉल पर वाराणसी के सिल्क-कॉटन मिक्स साड़ी का भरपूर स्टॉक है। हमारे स्टॉल पर हर आयु वर्ग की महिलाओं के लिए आधुनिक कलेक्शन है।
इरफान, वाराणसी
- महोत्सव शुरू हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं। बिक्री अपेक्षाकृत कम है। लेकिन उम्मीद है कि दर्शकों को खुर्जा के सिरेमिक आयटम जरूरी भाएंगे।
हसन बखार, खुुर्जा

मिर्जापुर के कालीन, ऊन सिल्क मिक्स दरी, बेड सीट, तकिया कवर, पायदान का अत्याधुनिक स्टॉक है। हम बेहद कम मुनाफा में खरीददारों को उच्च क्वालिटी के आयटम बिक्री की मंशा से यहां आए हैं।

हबीब, मिर्जापुर


महोत्सव में आने वाले दर्शक कांच बोरोसिल से बनी मूर्ति, खेल-खिलौना और साज-सज्जा के आयटम देख मंत्रमुग्ध हैं। हमें अभी पर्याप्त आर्डर तो नहीं मिले हैं। लेकिन उम्मीद है कि इसका दूरगामी लाभ जरूरी मिलेेगा।
प्रतीश कुमार, कांच हस्तशिल्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed