फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटा

Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 30 Jan 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
NA
दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन

टूंडला। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न करते हुए पीटा। ससुरालियों की प्रताड़ना से बचकर मायके पहुंची विवाहिता ने देवरों पर छेड़छाड़ करने एवं फुफिया ससुर पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगाते हुए दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी लॉकडाउन के दौरान नौ दिसंबर 2020 को गाजियाबाद लोनी अंतर्गत ए-82 बलराम नगर निवासी मनीष शर्मा के साथ हुई थी। पति व ससुरालीजन तभी से कार के स्थान पर बाइक देने की बात कहते हुए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। वह कुछ बोलती है तो उसको पीटते हैं। देवर उससे छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि फुफिया ससुर उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है। शिकायत करने पर ससुरालीजन जान से मारने की धमकी देते हैं। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर वह किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंची है। पीड़िता ने पति मनीष, ससुर टिंकू शर्मा, सास सुनीता देवर अमित, सुमित व फुफिया ससुर केशव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed