{"_id":"63d7980d004490218b189666","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-44548-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कांच उद्योग के लोगो का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कांच उद्योग के लोगो का अनावरण
Mon, 30 Jan 2023 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांच उद्योग के लोगो का अनावरण
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के कांच उद्योग जगत का अधिकृत लोगो शनिवार को जारी कर दिया गया। प्रदेेश सरकार में पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के कैबिनेट मंत्री ने फिरोजाबाद महोत्सव के दौरान लोगो का अनावरण किया।
गुजरात प्रांत बडोदरा निवासी प्रदीप भाई मनु द्वारा ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा के दौरान बनाए कांच उद्योग जगत के लोगो का शनिवार को फिरोजाबाद महोत्सव के दौरान अनावरण किया गया। बताते चलें कि जिला प्रशासन की पहल पर कांच उद्योग जगत का लोगो तैयार कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। जिसमें देश व प्रांत के करीब 530 प्रतिस्पर्धियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतिस्पर्धा के उपरांत जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के बाद फाइनल करने के बाद लोगो बनाने वाले बडोदरा निवासी प्रदीप भाई मनु को उद्योग विभाग की ओर से 51000 रुपये का पुरस्कार प्रदान कर लोगों को कॉपी राइट एक्ट के तहत अनुबंधित कराया गया है। शनिवार को पीडी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव के दौरान कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और विधायक मनीष असीजा की मौजूदगी में कांच उद्योग जगत के लोगो का अनावरण किया।