{"_id":"63d41c4c2a4ca154ee292a84","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-43692-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ फिरोजाबाद महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ फिरोजाबाद महोत्सव का आगाज
Sat, 28 Jan 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-31 से 34 तक-- -
रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ फिरोजाबाद महोत्सव का आगाज
प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने महोत्सव का किया शुभारंभ
नोएडा की मर्यादा कुलश्रेष्ठ के कथक समूह नृत्य ने मन मोह लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले के स्थापना दिवस पर आखिर दस दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव का नगर के पीडी जैन इंटर कालेज में शुक्रवार की शाम का आगाज हो गया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने जैसे ही दीप प्रज्ज्वलित किया तो पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया। उद्घाटन सत्र में कोई टिकट नहीं होने के कारण शहर के उद्यमी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आमजन हर कोई महोत्सव में शिरकत करने को पहुंचा।
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने फीता काटकर महोत्सव स्थल पर प्रवेश किया। स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के बीच कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम के पहले दिन शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों से जुडे बच्चों व छात्राओं ने लेजर लाइट की रोशनी में विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये। नोएडा से आई माया कुलश्रेष्ठ के कथक समूह नृत्य ने सभी को रुकने को मजबूर कर दिया। इसके अलावा नृत्य नाटिका श्याम-श्याम रंग नोएडा रंगलोक की प्रस्तुत सराहनीय रही। मेला में नगर निगम के स्वच्छता विभाग, कांच हस्तशिल्प और खानपान से जुडे स्टॉल लगे थे। मेले का मुख्य आकर्षण निगम के स्वच्छता व स्वास्थ्य विभाग द्वारा निष्प्रोज्य सामग्री से बनाए साज सज्जा के सामान दिखाई दे रहे थे। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिये झूले,खानपान सामग्री, खेलकूद से जुडे आयटम सभी को लुभा रहे थे। महोत्सव में व्यवस्थाएं संभालने तो स्काउट एंड गाइड के बालक-बालिकाओं व एक निजी संस्था के वॉलिटियर्स को तैनात किया था। महोत्सव पंडाल की बाह्य सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गईं है।
इस मौके पर सांसद डा.चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष वृंदावनलाल गुप्ता, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार,डीएम रवि रंजन,एसएसपी आशीष तिवारी,सीडीओ दीक्षा जैन,नगर आयुक्त घनश्याम मीणा,एडीएम अभिषेक कुमार सिंह,नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर,लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल बल्लू,पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव,एसटीओ अनुराग श्रीवास्तव के अलावा पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
आज होंगे ये आयोजन
फिरोजाबाद महोत्सव के सचिव एवं पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव दिन में 11 बजे से शुरू होकर रात्रि दस बजे तक चलेगा। 28 जनवरी को वृंदावन वेनूनाद कला संस्थान का ओडिसी समूह नृत्य,सुजीत तिवारी लखनऊ कासूफी गायन, दिनेश शर्मा मथुरा की ब्रज की होली, खजान सिंह मथुरा की कच्ची घोड़ी एवं नगाड़ा पार्टी एवं पंजाबी नाइट के तहत कार्यक्रम होंगे।
सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की स्थापित
एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि फिरोजाबाद महोत्सव में सुरक्षा के लिहाज से पीडी जैन इंटर कॉलेज में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही ड्रोन कैमरों को लगाया जा रहा है। ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि आसामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादावर्दी में भी महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।