{"_id":"63d41ce89d911853d12bbcc1","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-43073-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिजली कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों ने कर्मचारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिजली कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों ने कर्मचारियों को पीटा
Sat, 28 Jan 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों ने कर्मचारियों को पीटा
फिरोजाबाद (नारखी)। रामगढ़ी में विद्युत कनेक्शन काटने पर कुछ कर्मचारियों ने विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों को पीट दिया। संविदा कर्मचारी की तहरीर पर नारखी पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव पचवान निवासी अनिल कुमार शर्मा विद्युत निगम में संविदा कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। उसकी तैनाती नारखी विद्युत उपकेंद्र पर है। पीड़ित अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वह अपने साथी संविदा कर्मचारी जितेंद्र कुमार के साथ गढ़ी कल्याण से विद्युत उपकेंद्र नारखी आ रहा था। तभी रामगढ़ी के रिंकू, महेश, वीनेश, गवंडर, उदयवीर, पप्पू और शीले ने उनको पकड़ लिया और कहा कि यह बिजली वाले हैं। इन्होंने गांव में कनेक्शन काटे थे। वह कुछ समझ पाते तब तक आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच हमलावर मौके से भाग गए। संविदा कर्मचारियों ने हमले की जानकारी विभाग के अफसरों को दी। इस बीच थाना नारखी पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। संविदा कर्मचारी अनिल कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रिंकू, महेश, वीनेश, गवंडर, उदयवीर, पप्पू और शीले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि घटना 25 जनवरी को देर शाम की है। मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।