फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में तीमारदार और गार्डों के बीच मारपीट

Thu, 26 Jan 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 26 Jan 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
NA
प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में तीमारदार और गार्डों के बीच मारपीट
विज्ञापन

फिरोजाबाद। पिता को देखने आई बेटियों का प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में मरीज के पास जाने को लेकर उनका स्टाफ से विवाद हो गया था। उत्तर थाना पुलिस ने एक महिला और दो महिला गार्डों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला गुमानी निवासी चरण सिंह की मंगलवार को तबीयत खराब हो गई थी। उनको लीवर संबंधी परेशानी थी। चरण सिंह की बेटी सुनीता निवासी टूंडला देखने को आई थी। वह पिता को देख बाहर आ गई। उसी दौरान उसकी बहन विनीता भी पिता को देखने आई। सुनीता बहन के साथ पुन: वार्ड में चली गई। सुनीता का कहना था कि वहां पहुंचते ही स्टाफ नर्स ने उनको बाहर जाने को कहा। इसी बात को लेकर स्टाफ नर्स और दोनों बहनों में विवाद हो गया। आरोप है स्टाफ ने महिला गार्डों को बुला लिया। उन्होंने आते ही विनीता को धक्का दे दिया जिससे वह गिर पड़ी। महिला गार्ड ने उसके साथ मारपीट करने लगी। सुनीता ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घायलों का आरोप है बाद में पुरुष गार्ड भी आ गए। उन्होंने भी मारपीट की। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने मामले को शांत कराया। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला गार्ड चांदनी व नीशू के साथ सुनीता का डाक्टरी परीक्षण कराया है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सुनीता प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed