फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NA

Firozabad News: कूड़ा कचरा का शुल्क मांगने गए सुपरवाइजर को पीटा

Tue, 24 Jan 2023 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
NA
कूड़ा कचरा का शुल्क मांगने गए सुपरवाइजर को पीटा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरी गेट स्थित वार्ड संख्या 59में कूड़ा कचरे का शुल्क वसूलने गए लॉयन कंपनी के सुपरवाइजर की पिटाई कर दी। मारपीट करने की जानकारी होते ही मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। इस मामले में थाना रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना रसूलपुर क्षेत्र के झमैया टोला निवासी शाहरुख नगर निगम में साफ सफाई का काम देखने वाली लॉयन कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता है। सोमवार को शाहरुख नगर निगम के वार्ड संख्र्या 59 कश्मीरी गेट गली नं. बीस में कूड़ा कचरा का शुल्क वसूलने के लिए गया था। उसने कश्मीरी गेट गली नं. 20 में शुल्क की डिमांड की थी इसी दौरान अफजाल,सोहिल तथा एक अन्य व्यक्ति से विवाद हो गया। क्षेत्र के लोगों ने अभद्रता करने के साथ ही मारपीट कर दी। शाहरुख ने तत्काल इसकी सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी। जानकारी होते ही काफी संख्या में लॉयन के कर्मचारियों के साथ ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। लेकिन जब तक आरोपी भाग चुके थे। इस घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ। घटना की जानकारी होते ही पहुंचे थानाध्यक्ष रामगढ रवि त्यागी ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पीड़ित शाहरुख से तहरीर ली। शाहरुख का आरोप है कि उक्त लोगों ने शुल्क मांगने पर पहले ते अभद्रता एवं मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि जब सबूत के तौर पर उनकी फोटो मोबाइल से खींचने का प्रयास किया तो उन्होंने मोबाइल को छीनकर उसमें फोटो डिलीट करन के साथ मोबाइल को नाली में फेंक दिया। थाना प्रभारी रामगढ़ रवि त्यागी ने कहा कि नगर निगम के लॉयन कंपनी के सुपरवाइजर की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed