{"_id":"63ced65b02aef67ebd396b7f","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-40085-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क पर पार्क किए गए थे 40 वाहनों के हुए चालान, चार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क पर पार्क किए गए थे 40 वाहनों के हुए चालान, चार सीज
Tue, 24 Jan 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलेसर रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने को यातायात पुलिस द्वारा सोमवार शाम कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान दुकान और मॉल के बाहर खड़े 40 वाहनों के चालान किए गए। वहीं चार दो पहिया वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदार और वाहन स्वामियों में खलबली मच गई थी। इसके साथ ही यातायात प्रभारी द्वारा दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह दुकान के सामने सड़क पर वाहन पार्क न होने दें। यदि वाहन सड़क पर मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। जलेसर रोड उत्तर थाने के पास लगने वाले जाम से आमजन के साथ छात्र छात्राओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। क्योंकि मॉल में शॉपिंग करने को आए लोग सड़क पर वाहन पार्क कर देते थे। वहीं शहर के प्रसिद्घ मिष्ठान विक्रेता की दुकान के बाहर वाहन पार्क होने से जाम लग जाता था। यह जाम बर्फखाना चौराहा से लेकर सेंट्रल चौराहा तक रहता था। शाम के समय इस मार्ग से गुजरने के लिए लोगों ने दूरियां बना ली थी। इस समस्या को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में पार्किंग नहीं, वाहनों से लग रहा जाम। शीर्षक से खबर पेज नंबर दो पर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के साथ ही यातायात प्रभारी गगन गौड द्वारा सोमवार को गोपाल स्वीट के बाहर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मॉल और दुकानों के बाहर सड़क पर खड़े 40 वाहनों के पुलिस ने चालान कर दिए। वहीं चार वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 180 वाहनों के चालान किए। कुल मिलाकर पूरे दिन में 220 वाहनों के पुलिस ने चालान कर दिए।
दुकान, मॉल के बाहर सड़क पर दो पहिया या चार पहिया वाहन खड़ा मिलता है तो वाहन का चालान करने के साथ ही उसको सीज करा दिया जाएगा। इससे जाम न लगे। दुकान के बाहर वाहन खड़ा होने पर दुकानदार की भी जिम्मेदारी होगी। वह दुकान के आगे वाहन पार्क न होने दें।
गगन गौड़ यातायात प्रभारी
विज्ञापन
दुकान, मॉल के बाहर सड़क पर दो पहिया या चार पहिया वाहन खड़ा मिलता है तो वाहन का चालान करने के साथ ही उसको सीज करा दिया जाएगा। इससे जाम न लगे। दुकान के बाहर वाहन खड़ा होने पर दुकानदार की भी जिम्मेदारी होगी। वह दुकान के आगे वाहन पार्क न होने दें।
विज्ञापन
गगन गौड़ यातायात प्रभारी