{"_id":"63ced3ba2b8795504d2e274d","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-39956-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बजरंगी मंदिर ट्रस्ट ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बजरंगी मंदिर ट्रस्ट ने निकाला जुलूस
Tue, 24 Jan 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बजरंगी मंदिर ट्रस्ट ने निकाला जुलूस
शिकोहाबाद। श्री संकट मोचन बाला-बजरंगी मंदिर ट्रस्ट समिति बालाजी दरबार के महंत मनीष भारद्वाज और अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में बागेश्वर धाम और पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में जुलूस निकाला। जुलूस मंदिर से प्रारंभ कर तहसील परिसर पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग हाथ में केसरिया ध्वज लिए हुए सनातन धर्म की जय और विधर्मियों होश में आओ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। महंत और अध्यक्ष ने एसडीएम को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बालाजी दरबार के महंत मनीष भारद्वाज ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के पक्ष में बोलते हुए कहा कुछ लोग हिंदू देवी-देवताओं, धार्मिक ग्रंथों और धर्माचार्यों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इतना ही नहीं सनातन धर्म पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। जिससे समाज में विद्वेष की भावना पनप रही है। यह समाज के लिए खतरनाक है। सभी लोगों को अपने धर्म के प्रचार प्रसार और आस्था के अनुसार पूजा पाठ करने का मौलिक अधिकार है। सनातन धर्म और हिंदू किसी धर्म के खिलाफ कोई बात नहीं करता है। इसी तरह अन्य लोग भी दूसरे धर्म का सम्मान करें।
ट्रस्ट के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने भी कहा सनातन धर्म अनादिकाल से चलता आ रहा है। इस पर की आक्रमण हुए, लेकिन सनातन धर्म को कोई डिगा तक नहीं सका। हम सभी लोग धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में ज्ञापन दे रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में मनीष भारद्वाज, कमल किशोर, दिनेश,विशाल गुप्ता, सुशील यादव, अतुल गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, लखपति सिंह बघेल, हरीबाबू मौजूद रहे।