{"_id":"63ce75801a12333e2049b528","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-39216-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। गणतंत्र दिवस को लेकर रविवार को रेलवे पुलिस ने टूंडला रेलवे स्टेशन व आसपास क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाशी ली। वहीं सिविल पुलिस ने हाईवे स्थित ढाबों, होटल व बस स्टैंड पर चेकिंग कर हिदायत दी। एएस चेकिंग टीम प्रभारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में जीआरपी इंस्पेक्टर अख्तर अली, आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार ने अपनी टीम के साथ टूंडला रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, टिकट विंडो, यात्री प्रतीक्षालय व सरकुलेटिंग एरिया में चेकिंग की। इस दौरान टीम ने संदिग्ध सामान की तलाशी ली। प्रतीक्षालय व प्लेटफार्म और टिकट विंडो के समीप बैठे संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों से भी पूछताछ की। इस दौरान टीम के जवानों ने यात्रियों को अपने सामान के पास ही रहने की हिदायत दी।
इधर सिविल पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने हाईवे स्थित ढाबों, होटलों व बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया। होटल व ढाबा संचालकों को संदिग्धों पर नजर रखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना देने की हिदायत दी। वहीं बस स्टैंड, सुभाष चौराहे पर यात्रियों व उसके सामानों की जांच की। इसके साथ ही हल्का इंचार्ज व बीट के सिपाहियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।