{"_id":"63ce757fcb726c7600751491","slug":"na-firozabad-news-c-25-1-38988-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टीकाकरण नहीं बढ़ा तो एक्सायरी हो जाएंगी सात हजार डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टीकाकरण नहीं बढ़ा तो एक्सायरी हो जाएंगी सात हजार डोज
Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। काफी मशक्कत के बाद बुधवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 12 हजार डोज मिली हैं। अगले महीने 10 फरवरी को ये एक्सपायरी हो जाएंगी। तीन दिनों में मात्र 580 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। इस हिसाब से एक्सपायरी तिथि तक मात्र चार से पांच हजार डोज वैक्सीन ही उपयोग में लायी जा सकेगी। यदि टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ाया गया तो छह से सात हजार डोज कोविशील्ड खराब हो जाएगी। कोरोनारोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज से जिले के करीब 16 लाख लोग वंचित है। टीकाकरण की धीमी रफ्तार के कारण कोविशील्ड वैक्सीन के एक्सपायर होने की संभावना जताई जा रही है। वैक्सीन मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज समेत नौ स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण की शुरु हुआ लेकिन हर रोज मात्र दो सौ लोगों को ही टीका लग रहा है। अभी तक तीन दिनों में मात्र 580 डोज वैक्सीन ही लगाई जा सकी। जिसमें कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एक भी व्यक्ति को टीका नहीं लगाया जा सका। यदि टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ी तो वैक्सीन की करीब सात हजार डोज खराब हो जाएगी।
कोविड अस्पताल समेत सभी सीएचसी अधीक्षकों को टीकाकरण बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया है। एक्सपायरी होने के पहले वैक्सीन का उपयोग कर लिया जाएगा।
डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
विज्ञापन
कोविड अस्पताल समेत सभी सीएचसी अधीक्षकों को टीकाकरण बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया है। एक्सपायरी होने के पहले वैक्सीन का उपयोग कर लिया जाएगा।
डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ