{"_id":"9534fd7e8ad50624455650d0cb32cce5","slug":"mystery-death-of-sarah-settle-cbi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा की मौत की गुत्थी सुलझाएगी सीबीआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा की मौत की गुत्थी सुलझाएगी सीबीआई
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बाद अब उनके पुत्र अमनमणि को भी देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई का सामना करना होगा। अमनमणि की पत्नी सारा की फीरोजाबाद के सिरसागंज में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सड़क दुर्घटना के बाद हुई मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। सीबीआई ने एसपी को पत्र भेजकर हादसे से जुड़ी फाइलें दिल्ली तलब की हैं। वहीं विभागीय सूत्रों की माने तो घटनास्थल का मुआयना करने सीबीआई जल्द फीरोजाबाद पहुंचेगी।
बता दें कि मालूम हो कि विगत नौ जुलाई को लखनऊ से दिल्ली जा रहे अमनमणि व सारा की स्विफ्ट कार फीरोजाबाद के सिरसागंज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे में सारा की मौत हो गयी थी जबकि अमनमणि को मामूली खरोंचे आयी थी। दुर्घटना के कुछ समय बाद ही गोरखपुर की कई गाड़ियां फीरोजाबाद पहुंच गयी जिससे सारा की मां ने यह आशंका जताई कि सारा की मौत दुर्घटना में नहीं हुई बल्कि उसे सुनियोजित साजिश के तहत मारा गया। अमनमणि ने फीरोजाबाद पुलिस से अपनी पहचान भी छिपानी चाही लेकिन इसमें असफल रहने के बाद उसे लखनऊ में हुए अपहरण के पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना के बाद अमर उजाला ने हादसे की प्रमुखता से पड़ताल की और हादसे के तमाम पहलुओं के साथ सारा की मौत पर सवाल खड़े किए । अमन मणि के खरोंच न आने की बात भी चर्चा का विषय रहीं। सारा के परिजनों ने अमनमणि पर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया और इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए राज्यपाल के अलावा प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधा था। सारा के परिजनों की तहरीर पर विगत 18 जुलाई को फीरोजाबाद में सारा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का मुकदमा दर्ज किया गया। परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात कर सीबीआई जांच की शिफारिश की थी। इस पर केंद्र ने इसकी संस्तुति दे दी थी।
विज्ञापन
गुरुवार को सीबीआई ने आधिकारिक तौर पर एसएसपी फीरोजाबाद का को पत्र भेजा है। सीबीआई ने केस से जुड़े दस्तावेजों को दिल्ली तलब किया है। वहीं मामले में जांच करने वाली कई जिलों की फारेंसिक टीम का भी मिले सबूतों की रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों की माने तो सीबीआई टीम अगले सप्ताह घटनास्थल का मुआयना और पूछताछ के लिए फीरोजाबाद पहुंच सकती है।
मामले में सारा की मां सीमा सिंह का कहना है कि अब उन्हें सीबीआई से न्याय की उम्मीद है। सारा के जाने के बाद अगर उसे न्याय भी न मिला तो यह दुखद होगा। हर इस लड़ाई को हर हद तक लड़ेंगे।