फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   My brothers and sisters in the bars of the eye tear spills

सलाखों में भाई को देख बहनों की आंख से छलके आंसू

Tue, 01 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 01 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
My brothers and sisters in the bars of the eye tear spills
सलाखों में भाई को देख बहनों की आंख से छलके आंसू - फोटो : अमर उजाला
जेल की सलाखों के पीछे भाई के माथे पर तिलक करने पहुंची बहनें भाई को देख फफक-फफक कर रोने लगी। भाइयों ने उन्हें धैर्य दिलाने का प्रयास किया, तो बहनें स्वयं अपने आंसू को पोंछने लगी। 
विज्ञापन

भाई दूज के लिए जेल प्रशासन ने पूर्व में तैयारियां कर ली थी। मिलाई का दौर सुबह आठ बजे से शुरू हो गया, जो दोपहर बाद तक चला। इस दौरान करीब 1500 से अधिक बहनें भाई के माथे पर तिलक करने के लिए जेल में पहुंची। बहनों को केवल गिरी का गोला ले जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

वहीं मिष्ठान जेल के अंदर से ही खरीदना पड़ा। विभिन्न अपराधों के आरोप में जेल के अंदर बंद भाइयों को बहनों ने सलाखों से बाहर आता देखा तो उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे। कुछ भाई के सीने से लिपट कर रोने लगी, तो कुछ भाई को हिम्मत देने के अपने आंसुओं को रोकने का प्रयास करती नजर आईं। रक्षाबंधन पर अव्यवस्था को देखते हुए इस बार जेल प्रशासन ने खास इंतजाम किए थे। इससे इस बार बहनों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed