{"_id":"24a0958fabbefe744c8e288873e79bfc","slug":"muslim-society-took-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
ईद-मिलाद-उन-नबी का नगर में जुलूस पूरे शान ओ शौकत से निकाला गया। मार्ग में कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। पूरा जुलूस मार्ग पत्ता-पत्ता फूल-फूल, या रसूल, या रसूल एवं सरकार की आमद मरहवा, दिलदार की आमद मरहवा के नारों से गूंज उठा।
जुलूस का आगाज शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली, वाजिद अली नूरी, मौलाना मुजफ्फर हुसैन एवं हाजी सलाह उद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर दारुल उलूम रिजबिया मुस्तफिया से किया। जुलूस में शामिल नबी के चाहने वाले कतारबद्ध आगे बढ़ रहे थे। कोई घोड़े पर सवार था वहीं कोई वाहनों पर चल रहा था। जुलूस जाटवपुरी चौराहा से नगला बरी की ओर बढ़ा। नगला बरी चौराहे पर पहले से नई आबादी कश्मीरी गेट, आकाशवाणी रोड, बगदाद नगर, रामगढ़, रहमतनगर, साठ फुटा, उर्दूनगर, बिलाल नगर क्षेत्र के जुलूस शामिल हो गए।
वाहन जुलूस शीतल खां रोड से होते हुए चौकीगेट चौराहा, मुहम्मदपुर चौराहा, हुसैनी चौराहा से होते हुए नालबंद चौराहे पर पहुंचा। वहीं पैदल व दो पहिया वाहनों पर सवार लोगों को होली वाली भट्टी, शाही बड़ा इमामबाड़ा से होते हुए चौराहे पर पहुंचा। यहां पर दक्षिणी क्षेत्र कटरा पठानान, लेबर कालोनी, शाही मस्जिद, नई बस्ती राजपुताना क्षेत्र के जुलूस शामिल हुए। इमामबाड़ा यूथ विंग के इरफान खा, साजिद जफर, अनवर ज्या, खालिद जमाल व उमर फारुख शामिल थे। नालबंद चौराहे पर मौलाना ऐनुलहुदा, मौलाना इरफान रजा व मौलाना मुजफ्फर साहब, मौलाना फारुख ने तकरीर पेश की। वहां से पैदल हाजीपुरा हिंदी स्कूल होते हुए दारुल उलूम पर पहुंचे। इसके बाद जुलूस के समाप्त होने का एलान किया गया। हाजी सलीम निहाल ने नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी, एसओ रसूलपुर शैलेंद्र सिंह, दक्षिण श्रीप्रकाश यादव व काजी शाहनियाज अली, मौलाना इरफान रजा, वाजिद अली नूरी का शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
खाकसारों ने संभाली सुरक्षा की कमान
सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस व प्रशासन के साथ खाकसारों ने संभाली। आल इंडिया तहरीक खाकसाराने हक के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ खाकसार के नेतृत्व में इब्राहिम खाकसार, जहीर खाकसार, जमील पहलवान, हाफिज अब्दुल रहमान ने सुरक्षा व्यवस्था को संभाला, वहीं सलीम धम्मू, असलम भोला आदि ने सहयोग किया।
से मौलाना भी हुए शामिल
मौलाना एनुल हुदा, मौलाना अताउल मुस्तफा, मौलाना अनवार, मौलाना फारूक, मौलाना असलम नूरी, हाफिज राशिद, हाफिज रफीउद्दीन, हाफिज अरशद, हाफिज जाबिर, मौलाना आरिफ, हाफिज कलाम, हाजी सलीम निहाल।
कई संगठनों ने किया स्वागत
मसीहा एंड सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हाजीपुरा चौराहे पर लगाए स्वागत कैंप में जुलूस का स्वागत किया। सोसाइटी अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष आरिफ, जिलाध्यक्ष नदीमउद्दीन सिद्दीकी ने जुलूस में शामिल सभी उलमाओं के साथ ही अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश एकता अमन कमेटी के दिलशाद अली राजू ने इमामबाड़ा चौराहे पर जुलूस में शामिल उलमाओं का स्वागत किया। खालिद जमाल सिद्दीकी, मुदिस्सर खान, शारिक अंसारी, जुएब खान, नदीम अहमद, मुहम्मद आरिफ, रिजवान, परवेज सिद्दीकी आदि शामिल थे। वहीं सपा नेता सरफराज खान, सैय्यद नाजिम अली खान ने नगला बरी चौराहे पर स्वागत किया। मुजाहिद अमन कमेटी के मुहम्मद असलम, मुकर्रम अली, ईशहाक अली ने जुलूस में शामिल शहर काजी शाहनियाज अली, वाजिद अली नूरी, हाशिम फीरोजाबादी व खालिद नसीर आदि का इस्तकबाल किया। इस दौरान जमील हीरे, मोहम्मद नजीर, कलीम उद्दीन खाकसार, डा.क्षेत्रपाल, मनोज कुमार शर्मा, साबिर नियाजी आदि शामिल थे।