फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   murderd former head at highway

हाईवे पर पूर्व प्रधान को गोलियों से भूना

Tue, 03 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
murderd former head at highway
केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को परीक्षा दिलाने आए पूर्व प्रधान की आयुध उपस्कर निर्माणी के गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। घटना के बाद हाईवे पर दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। परिवारीजनों ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फीरोजाबाद के थाना लाइनपार के गांव ढोलपुरा निवासी पूर्व प्रधान गणेश यादव पुत्र रमेशचंद्र यादव मंगलवार को कार से अपने पुत्र आशीष व पुत्री रंजना को केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में विज्ञान की परीक्षा दिलाने आए थे। दोपहर एक बजे करीब गणेश यादव आयुध उपस्कर निर्माणी के गेट पर अपनी कार में बैठकर बच्चों का इंतजार कर रहे थे तभी लाल रंग की पल्सर पर आए तीन युवकों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। छह राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई। घटना के बाद हत्यारे हाईवे पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। गोलियां चलते ही हाईवे पर दहशत व्याप्त हो गई। पूर्व प्रधान की हत्या की सूचना पर सीओ प्रशांत कुमार व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को जिला अस्पताल भेजा गया। गणेश यादव की हत्या की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक के भाई अबलेश यादव ने जयजेश पुत्र श्रीकृष्ण, शेरा पुत्र सोमवीर निवासी गांव ढोलपुरा व शेरा के रिश्तेदार रविंद्र व बेटा पुत्र कोमल सिंह निवासी गांव बरौली अहीर थाना ताजगंज, आगरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अतिसंवेदनशील स्थान पर हुई हत्या
पूर्व प्रधान की हत्या अति संवेदनशील आयुध उपस्कर निर्माणी क्षेत्र में हुई। इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय में बोर्ड की परीक्षाएं होने पर पुलिस भी तैनात थी। बच्चों को परीक्षा दिलाने आए अभिभावक मौजूद थे। घटना से अभिभावकों के साथ बच्चों में भी दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पारवारिक दुश्मनी में हुई हत्या
गणेश यादव मूलरूप से आगरा के थाना ताजगंज के गांव बरौली अहीर का रहने वाला था। गांव में दुश्मनी के कारण वह वर्षों पूर्व ढोलपुरा में आकर रहने लगा। पुलिस के मुताबिक गणेश ने काफी साल पहले परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी थी। इसकी रंजिश चली आ रही थी। चंद माह पूर्व गणेश को जिला मुख्यालय पर भी मारने का प्रयास किया गया था।

दर्ज थे आधा दर्जन मुकदमे
पुलिस के मुताबिक गणेश यादव हिस्ट्रीशीटर था। उस पर भी हत्या सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे।

रिवाल्वर मिलने पर दरोगा सेपरिवारीजनों ने अभद्रता
फीरोजाबाद। जिला अस्पताल में गणेश के परिवारीजनों ने दरोगा से अभद्रता कर उनके पास रखी गणेश की रिवाल्वर छीन ली। परिवारीजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश था। कार में रखी गणेश यादव की रिवाल्वर राजा का ताल चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक ने अपने कब्जे में ले ली थी। अस्पताल परिसर को छावनी बना दिया गया। पीएसी के साथ सिटी और देहात क्षेत्र की क्यूआरटी के साथ जनपद भर के थानेदारों को जिला अस्पताल बुला लिया गया। एसपी पीयूष श्रीवास्तव, एएसपी राकेश पांडेय, सीओ सिटी राजेश चौधरी, सीओ सदर जगदीश सिंह, सीओ टूंडला प्रशांत कुमार भी जिला अस्पताल आ गए। एएसपी राकेश पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।


तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गणेश यादव के दो बेटे और एक बेटी हैं। सबसे बड़ी बेटी रंजना, बेटा आशीष कक्षा दस के छात्र हैं। जबकि दूसरे नंबर के बेटे के नाम लालू है। पिता की मौत के बाद बच्चों और परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गणेश के दो भाई हैं।

कार में मिले पांच खोखा कारतूस
जिस कार में गणेश यादव की हत्या की गई थी। उस कार से पुलिस ने 32 बोर के पांच खोखा बरामद किए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed