{"_id":"8b782590c1fb658bae291e8ed54f604a","slug":"murder-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर के समीप हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रजौरा के प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात कर दिया है। उधर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चार टीमाें का गठन किया गया है।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव रजौरा निवासी गिरीश पुत्र गजराज सिंह की जहांगीरपुर गांव के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ पप्पू ठाकुर और उनके रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां तोड़फोड़ कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रण में कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर देर रात मृतक के पिता गजराज सिंह द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ पप्पू ठाकुर, गुरुप्रसाद, रोहित और महेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पीएम कराने के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार करा दिया। गांव में तनाव को देखते हुएपुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों के परिवारीजन, रिश्तेदार और परिचित भी दहशत के चलते गांव से पलायन कर चुके हैं।
दूसरे जिलों में भेजी टीमें
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का प्रभारी कोतवाल नसीरपुर, दूसरी में एसएसआई नसीरपुर, तीसरी टीम का प्रभारी थानाध्यक्ष नगला खंगर को बनाया गया, जबकि चौथी टीम एसओजी की है। दो टीमों को आरोपियों के रिश्तेदारों के यहां दबिश के लिए दूसरे जिलों में भेजा गया है।