{"_id":"62fbd5bd887e1468523226d4","slug":"murder-firozabad-news-agr543575942","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर ग्रामीण की हत्या, चेहरे पर थे चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर ग्रामीण की हत्या, चेहरे पर थे चोट के निशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद । गांव असवाई में ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसे खुदकुशी का दिखाने की भी कोशिश की गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह गला दबाने से हुई बताई गई है।
गांव असवाई निवासी अर्जुन सिंह (53) का शव मंगलवार सुबह उसके मकान परिसर में स्थित टीनशेड में चारपाई पर मिला था। चेहरे पर चोट के निशान थे। कुछ ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे। वहीं बाथरूम में विषाक्त पदार्थ के दो पाऊच और शराब मिलने के कारण पत्नी बेबी एवं स्वजन पारिवारिक कलह की वजह से खुदकुशी की आशंका जता रहे थे। एसपी ग्रामीण डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबने से बताई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
एक ही चारपाई पर सोए थे पिता-पुत्र
सोमवार रात अर्जुन सिंह और उनका बेटा नितिन एक ही चारपाई पर सोए थे। पुलिस ने अर्जुन के बेटे और पत्नी सहित कई लोगों से पूछताछ की। सभी मौत की वजह विषाक्त सेवन बता रहे थे।