{"_id":"5e4d75958ebc3ef2a841c240","slug":"murder-firozabad-news-agr430307627","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चालान
विज्ञापन
शिकोहाबाद। काजी टोला में पालतू कुत्ते को छीनने के विरोध में मारपीट से हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विगत छह फरवरी को काजी टोला निवासी कुसमा (55) पत्नी राजकुमार शाम के समय अपने पालतू कुत्ते को लेकर दरवाजे पर बैठी थी। तभी दो बाइकों पर पांच लोग आए और पालतू कुत्ते को छीनकर ले जाने लगे। विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने कुसमा के साथ मारपीट कर दी।
इस दौरान महिला की मौत हो गई। मामले में महिला के पति राजकुमार की तहरीर पर मोहल्ले के मनोज, शिवम, गौरव, राजेश और संजीव जैन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार सुबह मनोज निवासी काजी टोला और शिवम उर्फ अरिदमन निवासी रहट गली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।