फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Munsifi your will your district judge

मुंसिफी आपकी है आपकी रहेगी: जिला जज 

Fri, 20 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 20 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Munsifi your will your district judge
बार एसोसिएशन ने जजों को विदाई दी
अपर जिला जज फीरोजाबाद उमाशंकर शर्मा और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय फीरोजाबाद ज्योत्सना पांडेय का स्थानांतरण होने पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन शिकोहाबाद ने तहसील सभागार में समारोह आयोजित कर दोनों जजों का विदाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज फीरोजाबाद श्रीकृष्ण, विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज फीरोजाबाद राकेश शर्मा रहे। 
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों जजों के न्यायिक कार्य की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उमाशंकर शर्मा और ज्योत्सना पांडेय दोनों के निर्णयों में पारदर्शिता दिखाई देती है। दोनों जजों को जनपद के अच्छे अधिकारियों के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ज्योत्सना पांडेय ने कहा कि उनका भावनात्मक रिश्ता शिकोहाबाद से रहा है। अपर जिला जज उमाशंकर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने हमें अपार स्नेह दिया । जिला जज फीरोजाबाद श्रीकृष्ण ने कहा कि बार की यह अच्छी परंपरा है । मुंसिफी शिकोहाबाद के संबंध में सभी को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुंसिफी आपकी है और आपकी ही रहेगी। इस संबंध में एस्टीमेट और नक्शा हाईकोर्ट जा चुका है। इसके बाद सप्लीमेंटरी एस्टीमेट भी जा चुका है। पैसा आने पर निर्माण शुरू होगा। अध्यक्षता बार अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा और संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर प्रतीक चिह्न भेंट जजों का स्वागत किया गया। समारोह में रक्षपाल सिंह, कमल सिंह, रामनाथ यादव, अशोक कुमार यादव, कपिल श्रीवास्तव, ओपी गांधी, विजय शर्मा, ग्रीश चंद्र, यशवंत सिंह, वेदप्रकाश यादव, चंद्रकांत सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed