{"_id":"6255c49f710aa121b11fe730","slug":"munna-bhai-cought-firozabad-news-agr530088754","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल गणित : दोस्त की जगह पेपर देने आया मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल गणित : दोस्त की जगह पेपर देने आया मुन्नाभाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल गणित : दोस्त की जगह पेपर देने आया मुन्नाभाई
4422 ने गणित और 450 ने इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा छोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा हुई। अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने आए मुन्ना भाई को बीएसए ने पकड़ लिया। 4422 ने हाईस्कूल गणित और 450 ने इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा छोड़ दी।
गणित विषय की परीक्षा में 30286 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 25864 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। गणित की परीक्षा में बीएसए अंजली अग्रवाल भूदेवी इंटर कॉलेज नगला पिपरानी में निरीक्षण करने पहुंचीं। चेकिंग में एक छात्र का आधार कार्ड चेक किया तो उसी का फोटो मिला। वहीं बोर्ड से भेजी गई सीट पर दूसरे छात्र का फोटो था। बायोमीट्रिक मशीन से चेक कराया तो मुन्नाभाई का नाम का पता चला। सख्ती से पूछताछ करने पर मुन्नाभाई ने कबूल लिया कि वह अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया है। बीएसए ने मुन्नाभाई को पुलिस के हवाले सुपुर्द कर दिया। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद भी विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। शाम की पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में 4403 परीक्षार्थियों में से 450 अनुपस्थित पाए गए।
उत्तर-पुस्तिका ले गया परीक्षार्थी, केस दर्ज
फिरोजाबाद। बलबंत सिंह इंटर कॉलेज में शाम की पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में कई परीक्षार्थी खाली उत्तर-पुस्तिकाएं छोड़ गए। वहीं एक परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका लेकर चला गया। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा छात्र के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा बताकर स्कूल कर दिया बंद
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान बीएसए अंजली अग्रवाल को शिकोहाबाद में किशनदासपुर के परिषदीय स्कूल में ताला लगा मिला। सुबह साढ़े दस बजे ताला लगा देखकर दफ्तर में सूचित कर यहां शिक्षकों के संबंध में जानकारी मांगी। जब शिक्षकों से फोन पर बात हुई तो शिक्षकों ने अलग-अलग जवाब दिए। बीएसए ने बताया कि एक शिक्षक की ड्यूटी थी। दूसरे शिक्षक की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में नहीं थी। इसके बाद विद्यालय बंद रखा गया। ऐसे में शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।