{"_id":"668edd8a949a08fbc8025f99","slug":"municipal-worker-reached-cowshed-posing-as-fake-officer-of-ig-office-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-128695-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आईजी ऑफिस का फर्जी अधिकारी बन गोशाला पहुंचा पालिकाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आईजी ऑफिस का फर्जी अधिकारी बन गोशाला पहुंचा पालिकाकर्मी
Thu, 11 Jul 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। खुद को आईजी ऑफिस आगरा का अधिकारी बताकर नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने राही गोशाला का निरीक्षण किया। जहां संचालिका पर फर्जी अधिकारी ने जमकर रौब झाड़ा। संचालिका की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी फर्जी अधिकारी को हिरासत में लिया है।
शहर के हाईवे किनारे स्थित राही पर्यटक आवास गृह केंद्र में अस्थाई तौर पर गोशाला संचालित हो रही है। जिसकी देखरेख माधव सेवा संस्थान की संचालिका डाॅ. भावना दुबे एवं उनकी टीम द्वारा की जा रही है। 22 जून को एक व्यक्ति आईजी ऑफिस आगरा का खुद को अधिकारी बताते हुए एक अधीनस्थ कर्मचारी के साथ गोशाला जा पहुंचा। जहां उसने गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालिका डाॅ. भावना दुबे ने उसको गोशाला का निरीक्षण कराया।
बातचीत के दौरान संचालिका को कुछ संदेह हुआ तो उसने और जानकारी की, तो उसका शक यकीन में बदल गया। संचालिका ने इस घटना की शिकायत गत 22 जून को पुलिस को दी। पुलिस तभी से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फर्जी अधिकारी की तलाश कर रही थी। बुधवार को नगरपालिका का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहित पुष्कर निवासी नगला किला थाना शिकोहाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसने पुलिस को बताया कि वही आईजी ऑफिस आगरा का अधिकारी बनकर राही गोशाला का निरीक्षण करने के लिए अपने एक अन्य साथी के साथ गया था। उसने बस स्टैंड के पास से 500 रुपये में एक प्राइवेट गाड़ी किराए पर की थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि नगरपालिका का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही आईजी ऑफिस का फर्जी अधिकारी बनकर निरीक्षण के लिए गया था। उससे अभी पूछताछ की जा रही है। जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।