फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Municipal neglect is taking a heavy toll on the cows in the cowshed.

Firozabad News: नगरपालिका की अनदेखी गोशाला में गोवंशों पर पड़ रही भारी

Mon, 08 Jul 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 08 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal neglect is taking a heavy toll on the cows in the cowshed.
शिकोहाबाद। नगरपालिका की अनदेखी से राही गोशाला की हालत खराब होती जा रही है। चार माह पूर्व गोवंशों की देखरेख के लिए संस्था के शामिल होने के बाद नगरपालिका ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। तीन माह से नगरपालिका ने गोशाला को ग्रांट भी नहीं दिया है। ऐसे में बरसात में गोवंश कीचड़ में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हाईवे किनारे राही पर्यटक आवास केंद्र में अस्थाई गोशाला है। मार्च माह में मोक्षदा सेवा संस्थान ने प्रशासन से अनुमति लेकर यहां गोवंशों की देखरेख और उपचार की जिम्मेदारी ली थी। नगरपालिका ने मार्च माह में सेवा संस्थान को पांच लाख रुपये की ग्रांट गोवंशों की देखरेख के लिए दी थी। इसके बाद यह सिलसिला बंद हो गया। बीते कुछ माह में मोक्षदा सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. भावना दुबे, प्रो. अशोक सेठ, डाॅ. चन्द्रा चौहान एवं डाॅ. एसएस भारद्वाज अपने स्तर से गोवंशों की देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के दौरान गोशाला में कीचड़ हो जाने से सैकड़ो गोवंश कीचड़ में रहने को मजबूर हैं। पालिका प्रशासन ने पंप सेट लगाकर गोशाला से गंदा पानी तक नहीं निकलवाया। संस्था के सदस्य डाॅ. एसएस भारद्वाज ने बताया कि संस्था की ओर से लगभग 16 लाख रुपये खर्चा किए जा चुके हैं। नगरपालिका ने दोबारा सहयोग नहीं किया है। नगरपालिका की अनदेखाी के कारण गोवंशों को कीचड़ में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








मैने गोशाला में ट्रैक्टर और बुलडोजर भेजा है, जिससे वहां से गंदगी को हटाया जा सके। इसके अलावा यह अस्थाई गोशाला है। इसको अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। जिसके बाद यह समस्या नहीं होगी। - सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशाषी अधिकारी, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed