फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Municipal boundaries will be expanded in firozabad

Firozabad: नगर निगम का फिर बढ़ेगा दायरा...ये क्षेत्र होंगे शामिल, शासन को भेजा सीमा विस्तार का प्रस्ताव

Sat, 10 May 2025 05:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 10 May 2025 05:45 PM IST
सार

फिरोजाबाद में नगर निगम का सीमा विस्तार होगा। इसके लिए आंशिक संशोधन के साथ सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Municipal boundaries will be expanded in firozabad
फिरोजाबाद नगर निगम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में इस बार नगर निगम का दायरा फिर से बढ़ेगा। हालांकि ज्यादा तो नहीं लेकिन बरकतपुर का आंशिक भाग व मिलिकखान जहांगीरपुर का कुछ हिस्सा नगर निगम में आएगा। कई पंचायतें इसके बाद शहरी सीमा में हो जाएंगी। बोर्ड के अनुमोदन और राजस्व विभाग के जरिए परिसीमन के उपरांत निगम सीमा विस्तार की फाइल शासन को भेज दी गई।
विज्ञापन


जिले में नगर निगम सीमा विस्तार की कवायद चल रही है। जनहित के प्रस्तावों को धरातल पर लाने एवं विकास कार्यों को रफ्तार देने के इरादे से तैयार प्रस्ताव को निगम कार्यकारिणी व बोर्ड का अनुमोदन बीते अक्तूबर और नवंबर में मिल चुका है। इसके बाद करीब दो माह तक निगम में शामिल होने वाली सभी 23 ग्राम पंचायतों का राजस्व विभाग के जरिए पैमाइश कराई गई। 
विज्ञापन


पैमाइश व राजस्व विभाग की रिपोर्ट के साथ निगम सीमा विस्तार की फाइल अब शासन की दहलीज पर पहुंच गई है। बीते दिन शासन को भेजी गई निगम सीमा विस्तार की फाइल में दो नई ग्राम पंचायतों बरकतपुर और मिलिकखान जहांगीरपुर का भी आंशिक भाग शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन पंचायतों को निगम में शामिल करने का प्रस्ताव
विजयपुर नगला भाव सिंह (आंशिक), खलीलगंज (पूर्ण), खलीलगंज (पूर्ण), दौकेली (आंशिक), रसीदपुर कनेंट (आंशिक), मोढ़ा (आंशिक), भीकनपुर-मेघपुर (पूर्ण), रैपुरा (पूर्ण), कुतुकपुर-चनौरा (पूर्ण),मुईनउद्दीनपुर (आंशिक), पचवान (आंशिक) दौलतपुर (पूर्ण), लालऊ (पूर्ण), बैंदी (पूर्ण), जरौलीकलां (आंशिक), अलीनगर कैंजरा (आंशिक),रूपसपुर (आंशिक), सोफीपुर (आंशिक),

नगर आयुक्त ऋषिराज ने बताया कि मोहम्मदपुर-बिहारीपुर,चंद्रवार और बरकतपुर ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के अलावा गाजीपुर ग्राम पंचायत को पूर्ण रूप से निगम सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव है।
23 ग्राम पंचायतों में 13 पंचायतों का आंशिक एवं दस पंचायतों को पूर्ण रूप से निगम में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए आवश्यक पैरवी की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed