फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mumbai doctor's death case: Father blames daughter-in-law

चिकित्सक की मौत: बहू ने कर दिया बेटे का कत्ल, प्रेम विवाह करने से मना किया था...रो पड़े पिता; लगाए गंभीर आरोप

Fri, 28 Mar 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Mar 2025 10:58 PM IST
सार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर के रहने वाले एक चिकित्सक की मुंबई में हुई मौत के मामले में पिता ने पुत्रवधू पर ही हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को चिकित्सक का शव घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। 
 

विज्ञापन
Mumbai doctor's death case: Father blames daughter-in-law
मृतक का शव आने के बाद लगी लोगो की भीड़। संवाद

विस्तार

फिरोजाबाद के मक्खनपुर के एक निजी चिकित्सक ने दो साल पहले इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद युवती से प्रेम विवाह किया था। बीते जुलाई में पत्नी उन्हें अपने साथ मुंबई ले गई। 25 मार्च को दिन भर सब कुछ सही था, लेकिन रात में उनकी मौत हो गई। चिकित्सक का शव शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर पहुंचा, तो चीख पुकार मच गई। चिकित्सक के पिता ने अपनी बहू पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किया था प्रेम विवाह
सदर बाजार निवासी डॉ. राहुल गुप्ता (25) मक्खनपुर में क्लीनिक चलाते थे। लगभग दो वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर मुंबई निवासी निकिता से उनकी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद 18 जून 2024 को उन्होंने निकिता से शादी कर ली। शादी के बाद निकिता ने मुंबई जाने की जिद की। वो अपने साथ डॉ. राहुल गुप्ता को भी ले गई। बताया गया है कि डॉ. राहुला पत्नी के साथ मुंबई में मीरा देसाई रोड अंधेरी वेस्ट मुंबई थाना एमेजॅानी पुलिस स्टेशन के पास निवास कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें -  UP: छेड़छाड़ तो दूर...किसी को नजर उठाकर देखे तक नहीं, छात्रा से की थी शर्मनाक हरकत; पुलिस ने किया ऐसा हश्र



 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर मां से बात, फिर मौत की खबर 
पिता मूलचंद्र गुप्ता ने बिलखते हुए बताया कि 25 मार्च की रात लगभग 9 बजे बेटा का वीडियो कॉल आया था। उसने अपनी मां से बात की थी। इसके बाद रात 2:30 बजे मौत की सूचना मिली। अचानक बेटे की मौत की खबर मिलने से परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों में चीख पुकार मच गई। पिता के साथ परिवार के कुछ अन्य लोग मुंंबई के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें -  मजदूरी के लिए दे दी जान: ठेकेदार ने नहीं दिया था मेहनताना, आहत युवक ने लगा ली आग; उपचार के दौरान मौत
 
विज्ञापन

प्रेम विवाह के लिए मना किया था
शुक्रवार को शव मक्खनपुर लाया गया। पिता मूलचंद्र गुप्ता ने बताया कि उनका बेटे को कोई भी दिक्कत नहीं थी। उससे प्रेम विवाह के लिए काफी मना किया था, लेकिन उसने एक न सुनी। पुत्रवधू ने परिवार वालों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी है। 25 मार्च की रात उससे वीडियो कॉल पर बात हुई थी। फिर साढ़े पांच घंटे बाद ही ऐसा क्या हुआ कि बेटे की जान चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed