{"_id":"67e65663171be5b4cf04d008","slug":"young-man-committed-suicide-by-setting-himself-on-fire-for-wages-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के लिए दे दी जान: ठेकेदार ने नहीं दिया था मेहनताना, आहत युवक ने लगा ली आग; उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के लिए दे दी जान: ठेकेदार ने नहीं दिया था मेहनताना, आहत युवक ने लगा ली आग; उपचार के दौरान मौत
Fri, 28 Mar 2025 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:27 PM IST
सार
फिरोजाबाद में एक युवक ने ठेकेदार द्वारा मजदूरी न देने से आहत होकर आग लगा ली। उसे उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में 18 दिन पहले ठेकेदार द्वारा मजदूरी न देने और उत्पीड़न से परेशान होकर स्वयं को आग लगाने वाले युवक की बृहस्पतिवार देर रात आगरा में मौत हो गई। उसका आगरा में उपचार कराया गया। परिजन ने शव को लाकर दक्षिण पुलिस को मामले की जानकारी दी।
हिमायूंपुर ब्राह्मण चौक निवासी मनीष शर्मा 10 मार्च की देर शाम औद्योगिक क्षेत्र में आग की लपटों से घिरा हुआ जोर-जोर से चिल्ला रहा था। उसके शरीर से धधकते आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। तभी युवक नाले में कूद गया। जिससे आग तो शांत हो गई लेकिन आग से घायल युवक बचाव को झटपटाता रहा।
आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक को नाले से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेज दिया था। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया था। पीड़ित के भाई राजेश ने ठेकेदार गणेश दत्त शर्मा नागऊ टूंडला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के अगले दिन आरोपी को जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार रात आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। जानकारी पर दक्षिण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।