फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Multi-sports games to be held on the banks of Yamuna from May 24, entry free

Firozabad News: यमुना किनारे 24 मई से होगा मल्टी स्पोर्ट्स गेम्स का आयोजन, प्रवेश रहेगा निशुल्क

Sat, 23 May 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Multi-sports games to be held on the banks of Yamuna from May 24, entry free
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। यमुना किनारा स्थित माता कमच्छा देवी धाम और टीले वाले हनुमान मंदिर के निकट 24 मई रविवार को मल्टी स्पोर्ट्स गेम्स का आयोजन किया जाएगा। श्यामवीर दद्दा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ट्रस्ट, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन और जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा, जिसका पंजीकरण शाम 4 से 5 बजे तक और शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्यामवीर ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग के लिए 3 किमी क्रॉस कंट्री दौड़, 400 मीटर रिले और लंबी कूद तथा बालिका वर्ग के लिए 1500 मीटर दौड़ (प्राकृतिक रूट पर), 100 मीटर रिले व लंबी कूद प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा अंडर-12, 14 और 16 आयु वर्ग के बच्चों के लिए विभिन्न दौड़ व थ्रो प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन में कबड्डी, खो-खो, तैराकी और कुश्ती का विशेष डेमो प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिला कुश्ती संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार ने सभी से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed