फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mughal period lamps will be placed at Bada Imambara for Ziyarat

Firozabad News: बड़ा इमामबाड़ा पर जियारत को रखे जाएंगे मुगलकालीन अलम

Tue, 23 Jun 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mughal period lamps will be placed at Bada Imambara for Ziyarat
शहरकाजी व अन्य के हाथों में मौजूद मुगलकालीन अलम। फाइल फोटो - फोटो : शहरकाजी व अन्य के हाथों में मौजूद मुगलकालीन अलम। फाइल फोटो
फिरोजाबाद। मोहर्रम की सातवीं तारीख (आज) पर प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा परिसर में जनपदभर के अकीदतमंद मन्नतें मानकर मेहंदियां पेश करेंगे। मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के सह संयोजक मुहम्मद उमर फारूक ने बताया कि जिले का यह एकमात्र आयोजन है, जहां हजारों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं व बच्चे शामिल होते हैं। शाम 6 बजे शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली द्वारा सर्वप्रथम मेहंदी पेश कर कार्यक्रम का आगाज होगा, जो देर रात 3 बजे तक चलेगा। पारंपरिक रास्तों से निकलने वाला मेहंदी का जुलूस रात 11 बजे इमामबाड़ा पहुंचेगा। यहां अकीदतमंद खास हुजरे में मौजूद मुगलकालीन अष्टधातु के अलमों की जियारत कर शोहदा-ए-करबला को खिराजे अकीदत पेश करेंगे। कमेटी द्वारा निरंतर लंगर चलाया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष दिलशाद अली राजू ने प्रशासन से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली ने नगर निगम प्रशासन की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर जगह-जगह सबील (प्याऊ) लगाई जाती हैं, लेकिन पाइपलाइन से दूषित और काला पानी आ रहा है। इसके अलावा ताजिये रखने वाले स्थल क्षतिग्रस्त हैं और आसपास की स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं। शहर काजी ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed