फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   MP gift of plans submitted to the district

सांसद ने जिले को सौंपी योजनाओं की सौगात

Thu, 17 Dec 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 17 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
MP gift of plans submitted to the district
पंचायत चुनाव की आचार संहिता के चलते रुकी हुई विकास योजनाओं को सपा सांसद अक्षय यादव ने हरी झंडी दिखाई। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की योजनाओं का लोकार्पण करते हुए विकास की रफ्तार तेज करने का आश्वासन दिया। सांसद ने जनता की हर समस्या दूर करने का वादा किया और युवाओं में जोश भरा। रैन बसेरे का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गुरुवार को सपा सांसद अक्षय यादव फीरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रामलीला मैदान में बने रैन बसेरे का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद आकाशवाणी रोड पर कार्यक्रम के दौरान सड़क योजनाओं का लोकार्पण किया।  सांसद ने जनता को करोड़ों की सौगात सौंपी। नगर निगम द्वारा करीब 12 करोड़ की धनराशि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि चुनाव के समय जनता से जो विकास के वादे किए थे, उसमें 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। पानी की समस्या दूर करने को जेड़ाझाल परियोजना में पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। समाजवादी पार्टी युवाओं के दम पर ही सरकार बनाएगी। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि सांसद के प्रयास से विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने कहा सांसद अक्षय यादव के प्रयास से शहर के विकास के लिए शासन से भरपूर धनराशि प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 115 में से 97 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 13 वें वित्त आयोग से 19 में से 17, सड़क सुधार के अंतर्गत 112 में से 78, जलनिकासी के लिए 29 बड़े नालों का निर्माण कराया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए 1.60 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। 99 नई सड़कों का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनीफ खाकसार, संचालन हाशिम मंसूरी ने किया। एमएलसी डा. असीम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय प्रताप यादव, विजय आर्या, अमोल यादव, बंटू कठेरिया, नीरज यादव, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर, विवेक बंसल, असलम परवेज, सराफत हुसैन,  सहित अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


50 कंबल बांटे
सांसद अक्षय यादव ने रामलीला मैदान में रोटरी क्लब द्वारा गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए बनाए गए रैन बसेरा का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने 50 कंबल प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद अक्षय यादव का किया स्वागत
जसराना। सांसद अक्षय यादव के जसराना आगमन पर सहकारी बैंक के आगरा मंडल के संचालक एवं पूर्व डीजीसी के नेतृत्व में सपा नेता वीरेंद्र सिंह के आवास पर स्वागत किया गया। पूर्व डीजीसी सुरेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, राहुल यादव, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, अमोल यादव, इं. राजीव यादव, विजय प्रताप सिंह, रामसेवक यादव, केशव सिंह आदि सपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed