{"_id":"643060910772c21f8900b97a","slug":"mountaineer-anil-will-travel-on-foot-to-the-4-dhams-of-india-in-141-days-from-april-10-firozabad-news-c-25-1-117913-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 10 अप्रैल से पर्वतारोही अनिल करेंगे भारत के 4 धामों की 141 दिन में पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 10 अप्रैल से पर्वतारोही अनिल करेंगे भारत के 4 धामों की 141 दिन में पैदल यात्रा
Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
10 अप्रैल से पर्वतारोही अनिल करेंगे भारत के 4 धामों की 141 दिन में पैदल यात्रा
फ़िरोजाबाद। जनपद के फरीदा निवासी अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं राज्यस्तरीय विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार प्राप्त अनिल अगला अभियान करने जा रहे है। उसका नाम कृष्णाय धावतु रखा गया है। यह चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग पैदल यात्रा 10 अप्रैल से गुजरात से करने जा रहे हैं। इस धार्मिक यात्रा के माध्यम से पूरे भारत में नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान चलाया जाएगा। कृष्णाय धावतु यात्रा भारत के 12 राज्यों में एवं 99 जनपद से निकलेगी इस यात्रा की दूरी 8112 किमी दूरी है जिसे पर्वतारोही द्वारा 141 दिन में तय करने का लक्ष्य रखा है। पर्वतारोही प्रतिदिन 55-60 किमी दूरी व 2-3 नुक्कड़ सभाएंं करेंगे। इस यात्रा का शुभारंभ नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर गुजरात से होगा और समापन 21 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में होगा। यह यात्रा भारत की सनातन संस्कृति व को संजोने व भिन्न भिन्न राज्यों की भाषा शैली जोड़ने का कार्य करेगा। बालाजी मंदिर पर 8 अप्रैल को वह फ़िरोजाबाद से यात्रा के लिए रवाना होंगे। संवाद