फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Motorcyclists crash into divider; youth dies, companion injured.

Firozabad News: बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 24 Jul 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 24 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclists crash into divider; youth dies, companion injured.
सांकेतिक 
मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर में नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात दोस्त की ससुराल से बाइक से लौट रहे दो युवक पीछे से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराए। हादसे में बाइक चला रहे युवक की शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना टूंडला क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा टूंडला निवासी नवीन शर्मा (30) बृहस्पतिवार को अपने दोस्त रिंकू निवासी आसफाबाद के पास आया था। मृतक के भाई प्रवीन शर्मा ने बताया कि नवीन अपने दोस्त रिंकू के साथ शिकोहाबाद स्थित उसकी ससुराल गया था। रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इंदुमई स्थित जयपुरिया स्कूल के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य वाहन से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। बाइक चला रहा नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा रिंकू भी बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। रिंकू की गंभीर में ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद से आगरा रेफर कर दिया गया। मक्खनपुर इंस्पेक्टर चमन शर्मा ने बताया कि दुर्घटना डिवाइडर से टकराने के कारण हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी शादी, पिता का भी सिर से उठा था साया
मृतक के भाई प्रवीण शर्मा ने बताया कि नवीन की शादी महज एक वर्ष पूर्व ही हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं है। परिवार अभी पांच माह पूर्व पिता की मृत्यु के शोक से उबर भी नहीं पाया था। नवीन पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed