फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother's eye will be on the mid-day meal

Firozabad News: मध्याह्न भोजन पर होगी मां की नजर

Sun, 02 Jul 2023 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mother's eye will be on the mid-day meal
फिरोजाबाद। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों के लिए तैयार होने वाले मध्याह्न भोजन पर मां की नजर रहेगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में मां समूह का गठन होगा। प्रत्येक समूह में छह महिला सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इनमें से एक महिला हर दिन विद्यालय पहुंचकर भोजन चख कर उसकी गुणवत्ता परखने का काम करेगी। ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने पर यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन



जिले में 1862 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में लगभग 1.80 लाख बच्चे पढ़ते है। विद्यालयों में पढ़ने वाले इन बच्चों के लिए पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन खिलाया जाता है। इसके लिए शासन से मेन्यू का निर्धारण भी किया गया हैं। शासन से लगभग 27 करोड़ रुपये प्रति वर्ष कंवर्जन कॉस्ट पर खर्च किया जाता है। इसके अलावा गेहूं व चावल अलग से उपलब्ध कराया जाता है। इसके बाद भी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए शासन ने प्रत्येक विद्यालयों में छह सदस्यीय महिलाओं का समूह के गठित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



इन समूहों में विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की मां को भी शामिल किया जाएगा। इस समूह का नाम मां रखा जाएगा। इस समूह की एक महिला प्रतिदिन विद्यालय जाकर भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन बिदुओं पर रहेगी नजर
-पके भोजन की गुणवत्ता।
-भोजन का मेन्यू के अनुसार वितरण।
-भोजन के लिए निर्धारित वजन की मात्रा।
-रसोई की साफ सफाई।
-दूध, फल एवं भोजन वितरण के सही समय।
-भोजन के लिए खाद्यान्न की उपलब्धता।



-शासन से सभी विद्यालयों में मां समूह के गठन के निर्देश मिले हैं। स्कूल खुलने पर इन समूह का गठन कराया जाएगा। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सोनू शर्मा, डीसी एमडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed