फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother and son riding a bike injured after being hit by a vehicle on the highway

Firozabad News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल

Tue, 15 Jul 2025 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 15 Jul 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Mother and son riding a bike injured after being hit by a vehicle on the highway
सांकेतिक 
- फिरोजाबाद से आगरा मामा के यहां मां को लेकर जा रहा था पुत्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर घायल हो गए। पुलिस घायल मां-बेटे को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
फिरोजाबाद के थाना बसई मुहम्मदपुर के गांव नादना निवासी बंटी अपनी मां लालोदेवी के साथ मंगलवार सुबह 10 बजे बाइक द्वारा अपने मामा अशोक निवासी गांव नगला बिहारी, आगरा जा रहा था। उसकी बाइक जैसे ही पुरानी ईंट मंडी के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसा करने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed