फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Most kids know the village reached bowl CMO

बच्चों का हाल जानने कटोरी गांव पहुचे सीएमओ

Fri, 19 Aug 2016 12:31 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 19 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Most kids know the village reached bowl CMO
Most kids know the village reached bowl CMO - फोटो : Amar Ujala
जसराना के गांव कटोरी में फैली वायरल मप्स नामक बीमारी का स्वास्थ्य विभाग के पास कोई इलाज नहीं है। दिल्ली में उपचार के दौरान एक बालिका की मौत ने विभाग को भी हिला दिया है। दिल्ली के डाक्टरों ने भी बीमारी को स्पष्ट नहीं किया है। गुरुवार को सीएमओ डा. पुष्कर आनंद बीमारी से प्रभावित गांव कटोरी पहुंचे और बीमार बच्चों को देखा और बीमारी से मरे बच्चों के उपचार से संबंधित दस्तावेज लिए। उन्होंने कहा कि गांव में फैले रोग के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं। दिल्ली में मृत बच्ची के उपचार के दस्तावेजों में भी डाक्टरों ने बीमारी को स्पष्ट रुप से नहीं लिखा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जसराना के गांव कटोरी एवं एवं नगला मंदा में रक्षाबंधन का त्यौहार पारंपरिक तरीके से नहीं मनाया गया। न तो कोई बहन गांव में आई और न ही कोई बहु अपने मायके जा पाई। किसी और बच्चे को वायरल मप्स रोग न हो जाए इसलिए न तो भाई गए और न बहनें आईं। वहीं बीमारी के चलते तीन मासूमों की मौत के गम में पूरा गांव त्यौहार भूल गया है। अभी भी दो दर्जन से अधिक बच्चों का उपचार दिल्ली, आगरा में चल रहा है। मृत बच्चों के परिजनों के घर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई है। गांव में त्यौहार की केवल रस्म अदा की गई। सीएमओ ने कहा कि  वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग संजीदा होता तो गांव में बीमारी से मौतें नहीं होतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed