फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Morning breakfast was given in paper form to the patients admitted in the evening.

Firozabad News: शाम को भर्ती मरीजों को कागज में दे दिया सुबह का नाश्ता

Tue, 18 Feb 2025 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Morning breakfast was given in paper form to the patients admitted in the evening.
आरटीआई के जवाब में मिली भोजन लौग बुक, जिसमें सामने आई लापरवाही।  - फोटो : आरटीआई के जवाब में मिली भोजन लौग बुक, जिसमें सामने आई लापरवाही।
शिकोहाबाद। सरकारी अस्पताल में सरकार की ओर से मरीजों को दिये जाने वाले भोजन के साथ खिलवाड़ होना सामने आया है। आरटीआई से मांगे गए जवाब में इसका खुलासा हुआ है। संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को दिये जाने वाले नाश्ते और भोजन की लॉग बुक इंडोर की प्रमाणित प्रतियां कुछ इसी ओर इशारा कर रही हैं। इसमें दोपहर के समय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती होने वाले मरीजों को भी सुबह का नाश्ता दिया जाना दर्शाया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी अस्पताल में गंभीर बीमारियों को लेकर भर्ती होने वाले मरीजों के खानपान का भी ख्याल रखा जाता है। इसमें मरीजों को सुबह के नाश्ते में आधा लीटर दूध, दलिया एवं दो फल दिए जाते हैं। दोपहर के भोजन में दाल, सब्जी, 4 रोटी एवं चावल मुहैया कराए जाते हैं। इसके अलावा रात्रि भोजन में भी दाल-चावल, सब्जी एवं 4 रोटियां परोसी जाती हैं।
विज्ञापन

आरटीआई के तहत संयुक्त चिकित्सालय से विनोद कुमार निवासी सुदामापुरी थाना शिकोहाबाद ने सूचना का अधिकार के तहत कुछ प्रश्नों के जवाब मांगे थे। कार्यकर्ता को प्राप्त हुई इंडोर मरीज भोजन लॉग बुक में इसका खुलासा हुआ है। जून माह 2024 की लॉग बुक के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में बड़ी लापरवाही लॉग बुक के आधार पर सामने आई है। इसमें सिर्फ मरीजों के नाम दर्शाए गए हैं, उनके नाम के अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है। इन लॉग बुक को खुद संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. शिव कुमार कर्दम एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक शिकोहाबाद ने प्रमाणित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






यहां दर्शाई गई लापरवाही-

वर्ष 2024 के जून माह की लॉग बुक के अनुसार 10 जून 2024 को दिवाकर सिंह को दोपहर 2ः45 बजे, ज्योति को शाम 4 बजे, अनी को दोपहर 3ः53 बजे, 11 जून को कुसमा देवी को दोपह 12ः22 बजे, शालिनी को दोपहर 12ः30 बजे, गुनगुन को दोपहर 12ः35 बजे, अंकिता को दोपहर 1ः30 बजे, सरिता को दोपहर 2ः03 बजे, सोनम को शाम 6 बजे, विक्रम को शाम सवा छः बजे अस्पताल में भर्ती होना दर्शाया गया है। जबकि उक्त सभी मरीजों को दोपहर और रात्रि के भोजन के अलावा सुबह आठ बजे करीब मिलने वाला नाश्ता भी परोसा जाना दर्शाया जा रहा है। कुछ इसी तरह कई माह के लॉग बुक में अधिकांश मरीजों को इसी तरह भर्ती करके उन्हें सुबह का नाश्ता देना दर्शाया गया है। जो मरीज दोपहर और शाम को भर्ती हो रहे हैं। आखिर उन्हें सुबह आठ बजे का नाश्ता कैसे दिया गया। यह मामला अस्पताल एवं शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।




वर्जन

जो मरीज दोपहर या फिर शाम के समय अस्पताल में भर्ती हुआ होगा, उसको सुबह का नाश्ता नहीं दिया गया होगा। जो मरीज सुबह के समय भर्ती होगा। सिर्फ उसी को नाश्ता एवं दोपहर तथा रात का भोजन दिया गया होगा। मैं आरटीआई के तहत दिए गए कागजात देखकर और पूरी जानकारी दे सकूंगा। - डॉ. आरसी केशव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संयुक्त चिकित्सालय, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed