फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   more than 60 hectare crop ruined

साठ हजार हेक्टेयर से अधिक फसलें हुई बर्बाद

Fri, 20 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 20 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। पिछले दिनों बारिश एवं ओलावृष्टि से जिले में साठ हजार हेक्टेयर से अधिक फसलों को हानि हुई है। 1499 हेक्टेयर फसलों में 50 प्रतिशत से अधिक हानि हुई है। जिला प्रशासन ने आंकलन कर दो करोड़ 69 लाख 82 हजार की सहायता राशि की मांग की है। शासन ने 50 लाख रुपया आवंटित किया है। इधर, इंश्योरेंस की टीम, कृषि अधिकारी ने गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन



डीएम विजय किरन आनंद ने जिले में बारिश एवं ओलों के पड़ने के कारण बड़े पैमाने पर गेहूं, जौ, सरसो के साथ ही आलू, खीरा लौकी एवं सब्जियों की फसलें बर्बाद हुई है। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अतिवृष्टि से जिले में 60 हजार हेक्टेयर से अधिक फसलें बर्बाद हुई। 1499 हेक्टेयर में 50 प्रतिशत से अधिक हानि हुई।
विज्ञापन



शासन से दो करोड़ 69 लाख 82 हजार की डिमांड की गई है। शासन ने किसानों के देने वाले मुआवजा राशि नौ हजार के स्थान पर 18 हजार प्रति हेक्टेयर तथा किसान की मौत पर आश्रित परिवार को पांच लाख रुपये मिलेंगे। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस ऑफ कंपनी इंडिया लिमिटेड के गौरव एंव दीपक ने डीडी कृषि डीपी सिंह व डीएम विजय किरन आनंद, एडीएम कर्मेंद्र सिंह से मिले। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय के साथ सदर तहसील में कुतुकपुर चनौरा, नैपई, बरतरा, बजीरपुर कोटला, रैपरा, गौंछ और जसराना के भींकनपुर साखिनी, गढ़ौरा, दुगुना, पथरौआ में फसलों में हुई बर्बादी का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल का नाम    हेक्टेयर
गेहूं                 45230
सरसों                3100
चना                   157
मटर                   172
मशहूर                 126
आलू                10850
अन्य                 2779
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed